{"_id":"599719c44f1c1b7e7e8b474c","slug":"91503074756-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद पार्षद शिवानी और भाजपा पार्षद भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद पार्षद शिवानी और भाजपा पार्षद भड़के
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। नगर काउंसिल के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर काउंसिल के चेयरमैन अशोक पुरी ने की लेकिन इससे पहले बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर जम कर तू-तू मैं-मैं हुई और भाजपा समर्थित काउंसिल चेयरमैन होने के बावजूद भाजपा के पार्षदों की बातों को ही कथित तौर पर नजर अंदाज करते नजर आए। इसको लेकर भाजपा पार्षदों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। इस अवसर पर आजाद पार्षद शिवानी जसवाल सहित भाजपा पार्षदों महिंद्र कौर मट्टू, आरती मट्टू, सुषमा, बलजीत कौर और डॉ. रजिंद्र कुमार ने कहा कि बैठक में पेश प्रस्ताव नंबर 63 को पेंडिंग करने के उपरांत आगे के किसी प्रस्ताव पर न तो उनकी कोई बात सुनी गई और न ही विरोध दर्ज किए गए। पत्रकारों से बात करते हुए पार्षद शिवानी जसवाल ने कहा कि बैठक में विरोधी पक्ष के साथ धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मानना था कि शिवालिक माडल स्कूल से निकाले गए 20 शिक्षकों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी, जिसको देखते हुए वह निर्णय वापस लेना चाहिए। शहर के तीन जोनों में ठेकेदारी प्रथा के तहत करवाई जाने वाली सफाई का कार्य अच्छी तरह पड़ताल के उपरांत करवाना चाहिए। शहर में पहले ही 6 कम्यूनिटी सेंटर होने के कारण गांव बरारी में 78 लाख की लागत से प्रस्तावित कम्यूनिटी सेंटर नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता बदलते ही काउंसिल अध्यक्ष सहित कई पार्षदों के रंग ही बदल गए हैं, जिसे आने वाले समय में बेनकाब किया जाएगा। उधर, इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद परमजीत सिंह पम्मा ने विरोधी पक्ष के पार्षदों पर जम कर प्रहार करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक एवं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह के दिशा निर्देशों के तहत शहर का विकास बिना किसी भेदभाव से करवाया जाएगा। उधर, नगर काउंसिल के चेयरमैन अशोक पुरी ने कहा कि प्रस्ताव नंबर 63 को सुरक्षित रखते हुए अन्य सभी प्रस्ताव पारित किए गए हैं। अगर किसी पार्षद को कोई एतराज हो तो वह अपना विरोध दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन