{"_id":"5accec2f4f1c1b833d8b45e6","slug":"81523379247-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, पीजीआई रेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, पीजीआई रेफ
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार
अंब (ऊना)। उपमंडल के पंजोआ में सोमवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में घायल युवक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंजोआ निवासी सुनील कुमार सोमवार रात बीजापुर से बाइक पर अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सुनील बुरी तरह घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।