फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फूल-मालाओं से हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

फूल-मालाओं से हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

Sat, 24 Mar 2018 05:23 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
फूल-मालाओं से हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
फूल-मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
विज्ञापन

ऊना हलके में 10 स्थानों पर सत्ती के नेतृत्व में इस्तकबाल
मुख्यमंत्री जयराम के दौरे से भाजपा में खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊना विधानसभा क्षेत्र के पहले दौरे के दौरान राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का ऊना सदर हलके में करीब 10 स्थानों पर सतपाल सत्ती के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया। मुख्यमंत्री बनगढ़, जखेड़ा, मैहतपुर, बसदेहड़ा, देहला, छतरपुर टांडा, पेखुबेला में स्वागत से गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाए और सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होने दिया जाएगा बल्कि विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाकर भाजपा के जनाधार को और तेजी से बढ़ाया जाएगा। बसदेहड़ा में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, विपिन परमार, अनिल शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक बलवीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर, प्रो. रामकुमार, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, यशपाल राणा, हरि ओम भनोट, रामपाल सैणी, शाम मिन्हास , सुमित शर्मा, अजय चौधरी, विनोद पूरी, अमृत भारद्वाज, रमेश भड़ोलिया, अंबिका दत्त, सागर दत भारद्वाज, जिप सदस्य अनुराधा ऐरी, पंकज सहोड़, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, तिलक राज सैणी, मंजू चंदेल, अविनाश मनन, राजेश कौशल, खड़ग सिंह, डॉ. सुभाष शर्मा, नवीन पूरी, बलविंदर गोल्डी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed