फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो दिन में छज्जे, सामान हटाएं दुकानदार

दो दिन में छज्जे, सामान हटाएं दुकानदार

Sat, 03 Feb 2018 07:47 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में छज्जे, सामान हटाएं दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
रेलवे रोड के कारोबारियों को प्रशासन ने दो दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। इसमें सड़क सुरक्षा क्लब एवं पुलिस प्रशासन ने चेताया है कि वे दो दिन के अंदर दुकानों के आगे लगाए छज्जों और सड़क तक रखे सामान को हटा लें वरना सामान को गाड़ी में भरकर ले जाया जाएगा। शुक्रवार को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में डीएसपी कुलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक हुई।

इसमें एनएच, लोकनिर्माण विभाग, राजस्व विभाग, आरटीओ, नगर परिषद के पदाधिकारियों और मैहतपुर व्यापार मंडल के सदस्यों ने हिस्सा लिया और अतिक्रमण हटाने के बारे में अपने सुझाव दिए। व्यापार मंडल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। एनएच के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के मुताबिक मेन बाजार के दोनों ओर पीली लाइन के चार मीटर अंदर तक पेवर लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह स्थान दुकानदारों को सामान रखने के लिए नहीं बल्कि राहगीरों के लिए सुरक्षित किया जाएगा। हाईवे पेट्रोलिंग ट्रैफिक इंचार्ज निर्मल सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की पालना के लिए उनकी टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष डॉ. विजय डोगरा ने कहा कि प्रवेशद्वार के मुख्य बाजार और रेलवे रोड पर किसी को भी अतिक्रमण की इजाजत नहीं दी जा सकती। कस्बे को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सब के सहयोग की जररूत है, लिहाजा कारोबारियों को पूरा सहयोग करना चाहिए। क्लब ने रेलवे रोड पर सड़क तक रखे दुकानदारों के सामान को भी हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में एसएन शुक्ला, एमएम सैणी, रजत स्याल, एमके शर्मा, सुभाष चंद, राकेश कुमार, आरके कौशल, बलराम चंदेल, सीएस कपूर, दीपक द्विवेदी, राजेंद्र मेनन, सुमित कुमार, शमशेर सिंह, कमल परमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed