{"_id":"5a3522184f1c1b87698c1e60","slug":"81513431576-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने खुद हटा दिए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने खुद हटा दिए अवैध कब्जे
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)।
उप तहसील जोल चौक का अधर में लटका कार्य स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए दुकानदारों को अल्टीमेटम भी जारी किया था। जिन कब्जाधारियों ने निर्माण अवैध भूमि में कर रखा था, उसे अब हटा दिया गया है।
इसके बाद सड़क का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग ने सड़क कार्य निजी कंपनी को दिया था। उसको दिए गए समय के अनुसार काम को पूरा करना था। कंपनी के ठेकेदार ने चौक का काम छोड़कर आगे के मार्ग पर तारकोल डाल दिया था। कंपनी के लिए परेशानी यह थी कि आगे का काम तो चल रहा है लेकिन पीछे का सड़क कार्य रुकने से उसे थोड़े काम के लिए दोबारा अपनी मशीनरी को वहां लाना पड़ रहा था। इस कारण कंपनी को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
इसका मुख्य कारण अवैध कब्जाधारी उस जमीन को अपनी जमीन बता कर सड़क निर्माण कार्य को रोक रहे थे। काफी जद्दोजहद के बाद विभाग ने दुकानदारों से बैठक की। सड़क निर्माण कार्य न होने से चौक में जगह-जगह गड्ढे और उनमें पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा बना हुआ था। अब चौक का निर्माण शुरू होने से राहगीर और वाहन चालकों ने खुशी जताई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केके शर्मा का कहना है कि दिए समय के अनुसार दुकानदारों ने अवैध कब्जा हटा लिया है। इस कारण जोल चौक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन