Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 students learned the tricks of vocational education

Una News: 80 विद्यार्थियों ने सीखे व्यावसायिक शिक्षा के गुर

Thu, 15 Jan 2026 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
80 students learned the tricks of vocational education
आईटीआई नैहरियां का एकदिवसीय प्री-वोकेशनल भ्रमण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नंदपुर (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठठल के छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के लगभग 80 विद्यार्थियों ने वीरवार को सरकारी आईटीआई नैहरियां का एकदिवसीय प्री-वोकेशनल भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई की कार्यप्रणाली और यहां संचालित फिटर, एसओटी तथा ड्रेस मेकिंग जैसे व्यवसायों की जानकारी प्राप्त की। आईटीआई के गणित अनुदेशक सुनील दत्त ने विद्यार्थियों को वोकेशनल शिक्षा के महत्व, प्रवेश प्रक्रिया, न्यूनतम फीस, छात्रवृत्ति और कौशल विकास भत्ते की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में लड़कियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती और पात्र विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मासिक भत्ता व वजीफा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परवेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2007 में स्थापित इस आईटीआई में वर्तमान में 84 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं और संस्थान में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस दौरान अनुदेशक विवेक कुमार, अनिल कुमारी और आशा रानी ने विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यशालाओं का भ्रमण करवाया। विद्यालय की ओर से प्रवक्ता अमित कुमार शर्मा और अध्यापक राहुल जस्सल व अंजना कुमारी उपस्थित रहे। भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed