{"_id":"60bd07118ebc3e817c26a1c4","slug":"76-posts-including-15-doctors-will-be-filled-in-regional-hospital-una-una-news-sml37276814","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 15 डॉक्टरों समेत भरे जांएगे 76 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 15 डॉक्टरों समेत भरे जांएगे 76 पद
विज्ञापन
76 posts including 15 doctors will be filled in Regional Hospital Una
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जल्द 15 नए चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल में 15 नए चिकित्सकों सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 76 पद भरे जाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में भरने जाने वाले इन 76 पदों में रेडियोग्राफर सहित स्टाफ नर्सों के पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।
अस्पताल में खाली पड़े पदों सहित नए डॉक्टरों की तैनाती से जहां कार्यालय के कर्मचारियों के काम में तेजी आएगी, वहीं अस्पताल में आने वाले रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि लंबे समय से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। रेडियोग्राफर की नियुक्ति से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो सकती है। ऊना अस्पताल में भरे जाने वाले अलग-अलग श्रेणियों के 76 पदों में 15 नए चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा नर्सिंग अधीक्षक का एक पद, मैट्रन के दो पद, वार्ड सिस्टर के छह पद, स्टाफ नर्स के 18 पद, सीनियर लैब टैक्नीशियन का एक पद, रेडियोग्राफर का एक पद, फार्मासिस्ट के सात पद, कुक के दो, लिपिक के तीन पद, चतुर्थ श्रेणी के 10 पद, चौकीदार के चार पद, सीनियर असिस्टेंट के दो पद, लैबोरेटरी असिस्टेंट के तीन तथा डाइटेशन काउंसलर का एक पद भरा जाएगा। एमएस डॉक्टर निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में इन पदों को भरने के अलावा 200 से बढ़ाकर 300 बेड किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अस्पताल में इन पदों के भरने पर लोगों को और बेहतर सुविधा मिलेगी।