{"_id":"5b377a9a4f1c1b13358b9894","slug":"71530362522-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में दाखिले की तिथि बढ़ाए एचपीयू: एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में दाखिले की तिथि बढ़ाए एचपीयू: एबीवीपी
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। एबीवीपी इकाई ऊना कॉलेज ने अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिला तिथि को बढ़ाने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की है। एबीवीपी इकाई के सचिव रजत सहोता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।
रजत सहोता ने कहा कि प्रदेश में हजारों विद्यार्थी कई कारणों से दाखिला नहीं ले पाए जबकि ऊना कॉलेज में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दाखिला हुआ। इसमें तकनीकी कारणों के चलते बहुत से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं। विद्यार्थियों को दाखिला न मिलने से उनको निजी कॉलेजों में जाने को मजबूर होना पड़ेगा। रजत ने कहा कि विवि प्रशासन को विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए दाखिला की तिथि को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कॉलेज में पेश आ रही समस्याएं प्राचार्य को बताईं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि विवि प्रशासन के निर्देशानुसार दाखिला प्रक्रिया की गई है। ज्ञापन विवि प्रशासन को प्रेषित किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्तिक, पदम, रूबिन, रिधम, तनू, अंशुल, शिवम, आकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन