फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन

ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन

Tue, 05 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन
न्यूनतम पारे के उछाल ने तोड़े सारे रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला

रविंद्र कुमार

विज्ञापन

ऊना। जिले में प्रचंड गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। अधिकतम तापमान के बाद अब न्यूनतम तापमान ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी का असर दिनों दिन तेज हो रहा है।

प्रदेश के दूसरे हिस्सों में जहां झमाझम बारिश हो रही है वहीं मंगलवार को ऊना में आमजन भीषण गर्मी के चलते पसीने से तरबतर रहे। दोपहर को धूप इतनी तेज थी कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 जबकि न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो इस साल का रिकॉर्ड है। दिनभर गर्मी के तेवर तीखे रहने के साथ लू के थपेड़ों ने भी लोगों को खूब छकाया। दोपहर के समय लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। घरों में कूलर-पंखे भी नाकाम साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर देर शाम तक ऐसे ही रहता है। दिन को सूर्य देव रौद्र रूप धारण कर आसमान से आग बरसा रहे हैं तो दूसरी ओर रात के समय न्यूनतम पारे ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि भीषण गर्मी के साथ गर्म हवा लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। बाजारों में भी सन्नाटा छाया है। लोग सुबह और शाम को ही घरों से बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। लोगों को गर्मी से राहत न मिलने का प्रमुख कारण न्यूनतम तापमान का लगातार बढ़ना है। एक सप्ताह में ही न्यूनतम पारे में काफी उछाल दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में भी जिला में गर्मी से किसी प्रकार की राहत नजर नहीं आ रही है। जिला मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ऊना में सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन और रात रहे। जिला का तापमान न्यूनतम 29.7 डिग्री तो अधिकतम 41.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना का पांच दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
5 जून 41.2 26.8
4 जून 40 24
3 जून 38.2 20.4
2 जून 40 24.7
1 जून 42 25.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed