{"_id":"5b0bf5554f1c1bb16e8b4eff","slug":"71527510357-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चार-चार घंटे के अघोषित बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में चार-चार घंटे के अघोषित बिजली कट
Updated Mon, 28 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
सरैया हाईवे के किनारे रात में आई तेज आंधी से टूटे विद्युत तार को ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला में इन दिनों पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों को बुरी तरह से सता रखा है जबकि बिजली बोर्ड के बिना बताए लग रहे विद्युत कटों से लोगों की मुसीबतों में और भी इजाफा होता जा रहा है। हालत ऐसी है कि भयंकर गर्मी के बीच पंखों या कूलरों से राहत पाने के प्रयासों में जुटे लोगों को कभी भी बिजली कट का सामना करना पड़ सकता है। जिला में रोज बिना बताए लगाए जा रहे बिजली कटों से हजारों लोग परेशान हैं।
जिला मुख्यालय सहित कई गांवों में सोमवार को दिन भर आधा दर्जन से अधिक बिजली कटों ने सताए रखा। कभ-कभी रात में लोगों को सोते समय लंबे बिजली कटों से जूझना पड़ रहा है। रविवार देर रात को डंगोली सहित आसपास के क्षेत्र में करीब चार-चार घंटे के लंबे कट लगे जिससे लोगों को रात गुजारना मुश्किल हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों व नन्हे छात्रों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में सुनील कुमार, सुरेश, रविंद्र कुमार, सुरजीत, रितेंद्र सिंह, मोहित शर्मा, संदीप कुमार, होशियार सिंह सहित कइयों ने बताया कि जिले में बिजली कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक ओर गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर रखा है तो न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफे से दोपहर के समय चल रही लू जानलेवा रूप धारण करती जा रही है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के किसी भी समय लगने वाले कटों ने लोगों की मुसीबतों में डाला हुआ है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि विद्युत बोर्ड की ओर से पावर कट नहीं लगाए जा रहे है। तकनीकी कारणों से मरम्मत के कारण कई बार विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं सहयोग की अपील है।