फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जनमंच कार्यक्रम जागरूकता को प्रचार वाहन रवाना

जनमंच कार्यक्रम जागरूकता को प्रचार वाहन रवाना

Thu, 24 May 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम जागरूकता को प्रचार वाहन रवाना

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
आम लोगों की जन समस्याओं के घर-द्वार पर त्वरित निपटारे के लिए सरकार जन मंच कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम से आम लोगों की समस्याओं को संबंधित विभाग प्राथमिकता से निपटाएंगे और ई-समाधान में अपलोड करेंगे। ऊना का पहला जनमंच कार्यक्रम तीन जून को सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ऊना में किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे।

जन जागरूकता के लिए वीरवार को उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से एक प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चयनित 10 पंचायतों अरनियाला अपर, अरनियाला लोअर, मलाहत, रामपुर, कुठारखुर्द, कुठारकलां, सुनेरा, लालसिंगी, टब्बा तथा जनकौर शामिल है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी आम जन की समस्याओं का बेहतर व समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाना है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम से विभिन्न प्रमाणपत्र जिनमें हिमाचली, एससी, एसटी, आय प्रमाणपत्र, राजस्व रिकार्ड जैसे मुसावी इत्यादि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कानूनी सहायता, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्डों का नवीनीकरण, महिला एवं युवक मंडलों का पंजीकरण के मामले रखे जा सकेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसडीएम विनय मोदी, उपनिदेशक एवं पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ राज कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed