{"_id":"5abf8c544f1c1bd2618b4b09","slug":"71522502740-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीड़ के मोछों से भरा ट्राला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीड़ के मोछों से भरा ट्राला पकड़ा
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब(ऊना)।
कुठेड़ा बीट में तैनात वन रक्षक रणजीत सिंह की शिकायत पर अंब पुलिस ने एक व्यक्ति को लकड़ी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रणजीत के अनुसार बीओ लोहारा गिरधारी लाल, वनरक्षक सिद्ध चलेड़ अभिषेक जसवाल, अरुण कुमार, शेर सिंह के साथ नकड़ोह में रामपुर पुल के पास रात्रि गश्त पर थे। कमाली लिंक रोड से एक पिकअप ट्राला आया।
वन रक्षकों की टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकने पर उसकी तलाशी ली गई और उसमें से चील के मोछे बरामद किए गए। गाड़ी चालक पूछताछ में अपना नाम पता भद्रकाली निवासी रज्जाक मोह मद के रूप में बताया। गाड़ी को वन रक्षक आवास भरवाईं लाया गया और इसकी सूचना अंब पुलिस को दी गई। अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले के बारे में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन