{"_id":"59610ee84f1c1bb26d8b45d1","slug":"71499533032-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी लगाने के निर्देशों को सरेआम ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी लगाने के निर्देशों को सरेआम ठेंगा
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में कुछ सराय प्रबंधक पुलिस प्रशासन के दिए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सरायों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हुए हैं। यदि कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे भी हैं, तो वे खराब पड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो चिंतपूर्णी में कुछ सरायें या तो बिना सीसीटीवी कैमरों के हैं या कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, तो वे बंद होने के कारण चालू हालत में नहीं हैं। इससे डीएसपी अंब के दिए गए आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 24 जुलाई से चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेला शुरू हो रहा है। इसके चलते डीएसपी अंब धर्मचंद वर्मा ने होटल
मालिकों और सराय प्रबंधकों के साथ बैठक कर इनको अपने होटलों और सरायों में एंट्री गेट पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए थे, जिससे किसी अप्रिय घटना घटने पर इसका पता लग सके। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक कुछ सरायें बिना कैमरों के ही हैं और पुलिस द्वारा भी अभी तक होटलों और सरायों की रूटीन चेकिंग नहीं की गई है। डीएसपी अंब धर्मचंद वर्मा ने कहा कि सभी सराय और होटलों की मेले से पहले रूटीन चेकिंग की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।