फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   70 kanals of land marked in Sanghanai for day boarding school

Una News: डे बोर्डिंग स्कूल के लिए संघनई में 70 कनाल भूमि चिह्नित

Sun, 05 Feb 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
70 kanals of land marked in Sanghanai for day boarding school
गगरेट के संघनई में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए साइट का निरीक्षण करते हुए विधायक
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए कसरत शुरू हो गई है। रविवार को विधायक चैतन्य शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव राकेश शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने संघनई में साइट का निरीक्षण किया। संघनई के वार्ड दो की गुज्जर खड्ड के नजदीक लगभग 70 से 100 कनाल भूमि स्कूल के लिए चिह्नित की गई है। यह जमीन शीघ्र ही शिक्षा विभाग के नाम की जाएगी। यहां अंग्रेजी मीडियम डे बोर्डिंग स्कूल खुलेगा, इसमें बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए डीसी राघव शर्मा अगुवाई में संघनई गांव में भूमि को चिह्नित किया गया है। सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार 70 से 100 कनाल भूमि पर स्कूल के लिए देखी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल की स्थापना के लिए चिह्नित भूमि को अंतिम रूप प्रदान कर मामला प्रस्तुत करें, ताकि आगामी कार्रवाई के लिए मामला सरकार को भेजा जा सके। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्कूल स्थापना के लिए भूमि को जल्द शिक्षा विभाग के नाम किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार घनारी रोहित कंवर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक दास, प्रवीण, गुरमीत, वीरदीन, शाह अली, त्रिलोक चंद, सोनिया, धर्मपाल, कुलदीप, चंचला देवी, अंजू बाला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed