फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   14 CandV teachers receive the gift of regularization ahead of Diwali.

Una News: दिवाली से पहले 14 सीएंडवी शिक्षकों को मिला नियमितीकरण का तोहफा

Mon, 05 Oct 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
14 CandV teachers receive the gift of regularization ahead of Diwali.
ऊना। दिवाली से पहले जिले के 14 सीएंडवी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर 2026 तक दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को पहली अक्तूबर से नियमित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। नियमित होने वाले ड्राइंग मास्टरों में विमल चंदेल, सतीश कुमार, राजेश कुमार, संजीव सिंह, अक्षय कुमार, मन्नू राम और मुनीश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

इनका क्रमश: राजकीय उच्च पाठशाला बनगढ़, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली, राजकीय उच्च पाठशाला बडूही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, बडैहड़, बुढवार और भलौण में नियमितीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी हिंदी एलटी वर्ग में अर्पणा शर्मा, रेनू देवी, वनिता, शशि बाला, कुमारी पूनम, दीपावली और नीरू को नियमित किया गया है।
इनका क्रमश: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा, गोंदपुर बनेहड़ा, हीरां, राजकीय उच्च पाठशाला हटली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रपोह मिश्रां, चढ़तगढ़ और राजकीय उच्च पाठशाला बुढवार में नियमितीकरण हुआ है।
शिक्षा विभाग एलिमेंट्री ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने 14 सीएंडवी शिक्षकों के नियमितीकरण और सूची जारी होने की पुष्टि की है।
उन्होंने सभी कंट्रोलिंग अधिकारियों, डीडीओ, हेडमास्टरों और प्रिंसिपलों को संबंधित शिक्षकों के जमा किए गए प्रमाणपत्रों की संबंधित विश्वविद्यालयों से प्राथमिकता के आधार पर जांच करवाने और सर्विस बुक में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित प्रिंसिपल और हेडमास्टर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नियमित किए गए शिक्षक पद के लिए आरएंडपी नियमों के अनुसार आवश्यक योग्यता पूरी करते हों। प्रमाणपत्रों की जांच में लापरवाही की जिम्मेदारी संबंधित कंट्रोलिंग अधिकारी की होगी।
जांच के बाद ही स्वीकार होगी तैनाती
जॉइनिंग स्वीकार करने से पहले डीडीओ, कंट्रोलिंग अधिकारी, प्रिंसिपल या हेडमास्टर को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ कोई विभागीय जांच या विजिलेंस मामला लंबित न हो। बाद में ऐसी कोई जानकारी सामने आने पर मामला तुरंत विभाग के ध्यान में लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमित किए गए शिक्षक का किसी अन्य संस्थान में तबादला हो चुका है तो उन्हें उसी संस्थान में नियमित माना जाएगा जहां वे वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं। संबंधित प्रिंसिपल या हेडमास्टर को नियमितीकरण आदेश उस संस्थान को भेजना होगा।

नियमों के तहत प्रशिक्षण या परीक्षा भी जरूरी
सरकार भविष्य में यदि नियमित किए गए शिक्षकों के लिए योग्यता में सुधार, आरटीई या किसी अन्य नियम के तहत प्रशिक्षण या परीक्षा अनिवार्य करती है तो संबंधित शिक्षक को निर्धारित समय में इसे पूरा करना होगा। ऐसा न करने पर बिना किसी नोटिस के नियमितीकरण रद्द किया जा सकता है। तैनाती स्वीकार करने से पहले शिक्षक से इस संबंध में लिखित वचन भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed