फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   67 cattle died of lumpy disease in a day in Una district

बैंक और एटीएम के आसपास सिविल ड्रेस में गश्त करेगी पुलिस

Fri, 02 Sep 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
67 cattle died of lumpy disease in a day in Una district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में बैंक शाखा और एटीएम के आसपास शातिर सक्रिय हो गए हैं। शातिर बैंक या एटीएम से नकदी निकालने वालों की रैकी करने के बाद घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। ऐसे संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस अब सिविल ड्रेस में गश्त करेगी।
ऊना पुलिस के ध्यान में आया है कि इन दिनों कुछ शातिर बैंक शाखा परिसर या एटीएम के आसपास सक्रिय हैं। बैंक परिसर में बैठकर शातिर सभी पर नजर रखते हैं। यहां वह नजर रखते हैं कि बड़ी धन निकासी कौन कर रहा है। इसके बाद वह इन्हें छीनने या चालाकी के साथ चुराने का प्रयास करते हैं। शातिरों के निशाने पर बुजुर्ग रहते हैं। हाल ही में जिले में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

ऊना शहर के मुख्य डाकघर में एक महिला एजेंट के बैग से एक लाख रुपये की धन राशि शातिर महिलाएं चुरा ले गईं। इसके अलावा बीते दो दिन पहले एक व्यक्ति को छीनकर शातिर ले गए। हालांकि बैग में नकदी नहीं थी। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधन को भी चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। बैंक परिसर में किसी की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें लोग
बैंक, एटीम या अन्य नकदी वाले जगहों में शातिरों की सक्रियता रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद है। पुलिस सिविल ड्रेस में निगरानी करेगी। लोग भी सतर्क रहें। संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें।
-प्रवीण धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed