फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   67 cattle died of lumpy disease in a day in Una district

लंपी से एक दिन में 67 पशुओं की मौत, 267 नए मामले

Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
67 cattle died of lumpy disease in a day in Una district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में लंपी त्वचा रोग से वीरवार को 67 पशुओं की मौत हो गई। पशुओं की मौत का आंकड़ा अचानक बढ़ने से पशुपालन विभाग भी चिंतित है। अधिकारी शुक्रवार को पशुओं की मौत वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर कारणों का पता लगाएंगे। हालांकि संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। वीरवार को संक्रमण के नए मामले 300 से भी कम दर्ज किए गए हैं।
लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने पहले टीकाकरण और फिर फॉगिंग का अभियान चलाया। इसके साथ ही रोग की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। इससे संक्रमण के मामलों में कमी भी दर्ज की गई और मौत के मामले भी 30 से कम आ रहे थे, लेकिन वीरवार को अचानक 67 पशुओं की मौत से विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने सहायक निदेशक राजीव वालिया ने बताया कि पशुओं की मौत के मामलों की जांच की जाएगी। विभाग की टीम कारणों का पता लगाएगी कि इतनी बड़ी संख्या में कैसे पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहले के मुकाबले संक्रमण के मामले कम हुए हैं। पशुपालकों को भी सावधानियां बरतने को लेकर जागरूक रहने के लिए कहा गया है। पशुओं की बड़ी संख्या में मौत होना चिंता का विषय है। वह भी ऐसे समय में जब संक्रमण कम हो रहा है। विभाग इसके कारणों की जांच में जुटा है।
जय सिंह सेन, उपनिदेशक, जिला पशु पालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed