फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   625 consumers of Una-1 have not deposited electricity bills for two months

Una News: ऊना-एक के 625 उपभोक्ताओं ने दो महीने से जमा नहीं करवाए बिजली बिल

Wed, 12 Jun 2024 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
625 consumers of Una-1 have not deposited electricity bills for two months
अधिकारियों ने 20 जून तक बिजली बिल जमा कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विद्युत उपमंडल ऊना-एक के तहत आने वाले कई लेटलतीफ उपभोक्ताओं की मनमानी जारी है। कई उपभोक्ताओं ने करीब दो माह से बिजली बिल की राशि जमा नहीं कराई है। इन उपभोक्ताओं को उपमंडल के अधिकारियों ने नौ दिन के भीतर लंबित बिल राशि को जमा कराने की हिदायत दी है, अन्यथा बिजली बिल कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विद्यत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो ऊना उपमंडल एक के अधीन आने वाले लगभग 625 उपभोक्ता अपने बिजली बिलों की राशि को समय पर जमा नहीं करवा पा रहे हैं। कई शहर से बाहर रह रहे हैं, इनमें वे भी शामिल है। करीब दो माह से लंबित राशि इन उपभोक्ताओं की लगभग 26,04,678 रुपये तक पहुंच गई है। बोर्ड के अधिकारियों की ओर से बार-बार सूचित करने पर भी राशि को उपभोक्ता जमा नहीं करवा रहे हैं। अब इन लंबित बिलों को इस माह 20 जून तक जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि बिजली का कनेक्शन न कट सकें। अन्यथा बिना नोटिस दिए बिजली का कनेक्शन लेटलतीफ उपभोक्ताओं का काट दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी होने के कारण कटे हुए कनेक्शन को दोबारा जोड़ने में समय लग सकता है। इन उपभोक्ताओं के लिए बेहतर होगा कि समय रहते निर्धारित तिथि पर बिजली बिल की राशि जमा करवाएं।
विज्ञापन

बाक्स

करीब 625 उपभोक्ताओं ने दो माह से बिजली बिल जमा नहीं करवाएं हैं। इन उपभोक्ताओं को 20 जून तक का समय दिया गया है। उसके बाद बिजली मीटर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई. कुशल कुमार, सहायक अभियंता, विद्युत् उपमंडल ऊना नंबर-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed