फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हरोली में सांसद स्टार महाकुंभ का शुभारंभ

हरोली में सांसद स्टार महाकुंभ का शुभारंभ

Fri, 15 Jun 2018 06:19 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
हरोली में सांसद स्टार महाकुंभ का शुभारंभ
जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी जेएनयूआरएम की 325 बसें
विज्ञापन

हरोली में स्टार महाकुंभ के शुभारंभ पर परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री का एलान
खेल विभाग में कोच के सभी पदों को भरा जाएगा : गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली(ऊना)। हरोली में सांसद स्टार महाकुंभ का शुभारंभ शुक्रवार को किया जिसमें बतौर मुख्यातिथि वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभाग में रिक्त पडे़ सभी कोच के पदों को भरा जाएगा। प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को इन पदों को भरने के लिए मामला भेज दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग में कोई भी कोच का पद खाली नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में जेएनयुआरएम की 325 बसों का मामले प्रदेश उच्च न्यायालय में सुलझा लिया गया है। जल्द ही इन बसों की सुविधा आम लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों से ये बसें सड़कों से हटीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों और इससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से 29 जून को मंडी के पड्डल ग्राउंड में तथा सात जुलाई को सोलन में डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितंबर, अक्तूबर में ऊना में भी ऐसी प्रतियोगिता करवाने के प्रयास किए जाएंगे। ऊना में चिट्टे के सेवन से युवा की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। कहा कि वर्तमान सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में माफिया के खिलाफ पुलिस, प्रशासन, वन तथा उद्योग विभागों के अधिकारियों की सख्त कार्रवाई से तस्करी के मामलों में 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने हरोली स्कूल में खेल स्टेडियम बनाने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने कहा कि खेल महाकुंभ में हरोली खंड की लगभग 65 टीमें भाग ले रही हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार के अतिरिक्त जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडलाध्यक्ष जसविंद्र गोगा, चंद्र मोहन शर्मा, खेल महाकुंभ के संयोजक सुमित शर्मा, ओंकार नाथ, सतीश कुमार, रविन्द्र जसवाल, रजनी, दर्शन सिंह, लखवीर लक्खी, राणू, अमन गोल्डी, जयकरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed