फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   60 percent complete work of rain water harvesting dam in Chaplaha

चपलाह में वर्षा जल संग्रहण डैम का कार्य 60 प्रतिशत पूरा

Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
60 percent complete work of rain water harvesting dam in Chaplaha
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चपलाह में वर्षा जल संग्रहण डैम का निर्माण कार्य इन दिनों में जोरों पर चल ? - फोटो : Una
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चपलाह में वर्षा जल संग्रहण के लिए बांध बनाने का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष मानसून के आगमन से पहले बांध को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे बांध में 10 करोड़ लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता होगी। इससे आस-पास के गांवों में किसानों के खेत तर किए जाएंगे। आठ मीटर ऊंचे बांध से 59.90 हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाएगी। इससे बुहाणा, ठठूंह, मटियाणा, चपलाह, गारला, घनेटी, कोकरा, नलवाड़ी और डुमखर गांव लाभान्वित होंगे। बांध बनने के बाद यहां पर पंप हाउस, राइजिंग मेन तथा खेत तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप बिछाई जाएंगी। डुमखर और नलवाड़ी गांवों को शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन गांवों में लगने वाले फलदार पौधों के लिए भी पानी की व्यवस्था चपलाह बांध से की जाएगी। इससे किसानों को अधिक फायदा होगा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 9 स्थान चयनित किए गए हैं। यहां पर उच्च प्रजाति के अनार और अमरूद के पौधे लगाए जाएंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बरसात के दिनों में बहुत सा व्यर्थ पानी बह जाता है, लेकिन वर्षा जल का संग्रहण कर इससे किसान की पानी की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-जल स्तर में आएगा सुधार
ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बांध बनने से किसानों का फायदा होगा। इससे भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। इससे जहां प्राकृतिक जल स्रोत जैसे कि बावड़ियां और कुएं रिचार्ज होंगे, वहीं क्षेत्र में पहले से चल रही पेयजल योजनाएं के लिए अधिक पानी उपलब्ध होगा। बारिश के पानी को इकटठा कर पूरे क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed