फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   55-year-old man killed in vehicle hit

Una News: सैर कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 04 Nov 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
55-year-old man killed in vehicle hit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के समीप चलेट में सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाबा राम की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा राम रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान चलेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।



शुरुआत में इसे मामूली दुर्घटना समझकर बाबा राम स्वयं पैदल घर लौट आए। घर पहुंचने पर उनके सिर में चोट के निशान थे, जिनका उन्होंने हल्दी आदि से घरेलू उपचार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें आनन-फानन में दौलतपुर चौक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed