फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हरोली विस क्षेत्र में विकास नहीं, ठेकेदार किए खुश : सत्ती

हरोली विस क्षेत्र में विकास नहीं, ठेकेदार किए खुश : सत्ती

Sun, 25 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
हरोली विस क्षेत्र में विकास नहीं, ठेकेदार किए खुश : सत्ती

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली/पंजावर(ऊना)।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हरोली विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हरोली में ठेकेदारों को खुश करने के लिए करोड़ों रुपये के भवन खड़े कर दिए गए लेकिन उन भवनों पर सालों से ताले लटके हैं। सत्ती ने पंडोगा जनसभा में कहा भदसाली में बनाई करोड़ों की सब्जी मंडी को रास्ते तक का प्रावधान पूर्व मंत्री नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि लोगों के पैसे का दुरुपयोग करने में मुकेश अग्निहोत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जंगलों में महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का काम शुरू किया गया। पहले से बने हॉस्टल में पुरुष तक नहीं रुक रहे हैं। ऐसे में सुनसान जगहों पर महिलाएं कैसे रुकेंगी। पूर्व मंत्री ने पंडोगा में औद्योगिक विकास के नाम पर हरे-भरे पहाड़ों पर पीला पंजा चला दिया। इसके विकास के नाम 120 करोड़ रुपये फूंक डाले लेकिन पूर्व मंत्री बताएं कि उनके उद्योग मंत्री रहते टाहलीवाल से उद्योग क्यों पलायन कर गए। उन्होंने कहा कि पंडोगा में पहाड़ों को काट कर लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


बरसात में पूरा मलबा पंडोगा के लोगों का जीना मुश्किल कर देगा। उन्होंने कहा कि ये काम विकास के लिए नहीं बल्कि पूर्व मंत्री ने अपने ठेकेदारों को खुश करने और उनके पेट भरने के लिए किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में खनन और नशा माफिया हावी रहा। जनसमस्याओं को नजर अंदाज कर ठेकेदारों की समस्याएं सुलझाने पर जोर लगाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दौरा प्रदेश के लोगों के लिए बेहद सार्थक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक हित प्राप्त करने के स्थान पर क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed