फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   5.50 thousend family in not toilet

साढे़ पांच हजार परिवारों के पास शौचालय नहीं

Fri, 16 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 16 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का आर्थिक तौर पर मजबूत होना बेहद आवश्यक है। उपायुक्त शुक्रवार को बंगाणा के ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज के गांव अटया में हिमकॉन की ओर से आयोजित 15 दिवसीय फैशन डिजाइनिंग पर कौशल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। विकास लाबरू ने जिला में चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता अभियान पर भी ग्रामीणों से आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन


डीसी ने जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर कहा कि आज भी जिला में लगभग साढ़े पांच हजार ऐसे परिवार हैं जिन्होने शौचालय का निर्माण नहीं किया है। स्वच्छता अभियान के तहत सरकार शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की राशि मुहैया करवा रही है। आने वाले समय में शौचालय का निर्माण न करने वाले परिवारों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से जल्द शौचालय निर्माण करने करने का आह्वान किया। हिमकॉन के प्रबंधक निदेशक हिमांशु शर्मा ने बताया कि समय-समय पर कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर चले दो सप्ताह के इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्थानीय पंचायत की 32 लड़कियों व महिलाओं ने बेडसीट, कढ़ाई वाला कुर्ता, दुपट्टा, कुशन, बच्चों की फ्रॉक इत्यादि का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ऊना अंशुल धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार उत्पादों को भी देखा तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर अरविंद गुलेरिया, आरएल परमार, जोगिंद्र शर्मा, पीएल शर्मा, नीना कुमारी, तिलक राज सहित अन्य लोग एवं स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed