फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   46 villagers' blood was tested in a camp in Muchhali

Una News: मुच्छाली में शिविर में 46 ग्रामीणों का जांचा रक्त

Sat, 26 Apr 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
46 villagers' blood was tested in a camp in Muchhali
15 लोगों में पाई गई रक्त की कमी, कई लोगों में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में गांव मुच्छाली में शनिवार को सिविल अस्पताल बंगाणा की ओर से कम्युनिटी बेस्ड रक्त जांच शिविर लगाया गया। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए इस विशेष शिविर में कुल 46 लोगों की निशुल्क रक्त जांच की गई। शिविर का संचालन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब तकनीशियन सपना शर्मा और काउंसलर ऋषि भट्टी की देखरेख में किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, हेपेटाइटिस बी और सी, वीडीआरएल और हीमोग्लोबिन, एचआईबी जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुच्छाली के उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर गांवों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। शिविर के दौरान शक्ति चंद, ओम प्रकाश, रतन चंद, राजकुमार शर्मा, रिटायर्ड नायब तहसीलदार अशोक शर्मा, कुलदीप चंद, विजय शर्मा, कमला देवी, मोहित, सपना, नानक चंद, दौलत राम, सुदेश कुमारी, सीमा देवी, रितिका सहित अनेक ग्रामीण महिला-पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई। शिविर में 15 लोगों में रक्त की कमी पाई गई और कई लोगों में ब्लड शुगर की मात्रा भी बढ़ी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed