{"_id":"5b3e37a34f1c1b9d288b4bb1","slug":"41530804131-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया पंडोगा का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया पंडोगा का दौरा
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खामियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली/पंजावर(ऊना)। पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में पहली ही बारिश से बही मिट्टी से हुए नुकसान का उपायुक्त राकेश प्रजापति जायजा लिया। वे प्रशासन की टीम के साथ निरीक्षण करने पंडोगा पहुंचे।
जिन स्थानों से मिट्टी बहकर गयी थी उपायुक्त उन स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योग विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस आपदा से निपटने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और ख़ामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीसी प्रजापति ने हरिजन बस्ती का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार भी साथ रहे। उन्होंने लोगों को इस समस्या से जल्द छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रो. राम कुमार ने उद्योग विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि समस्या के हल के समाधान के लिए कार्य करें। इसके लिए जितने धन की जरूरत होगी वह धन जयराम सरकार से प्रशासन को तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रो. राम कुमार ने कहा कि पंडोगा में औद्योगिक क्षेत्र बनाने के नाम पर मिट्टी घोटाला हुआ है। चहेतों को फायदा देने के लिए मिट्टी के लाखों टन के पहाड़ खड़े कर दिए हैं। जो पहली बारिश में ही धराशायी हो गए। मिट्टी से लोगों के घरों में बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा कि इस समस्या को सरकार के समक्ष उठा कर उसका अति शीघ्र हल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, नायब तहसीलदार ईसपुर शिव कुमार, उद्योग विभाग के जीएम अंशुल धीमान, उद्योग विभाग के अधिशासी अभियंता दिनकर शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजेश पाठक, पंडोगा के उपप्रधान गुलविंद्र गोल्डी, रविंद्र जसवाल, संजय पाठक, अजय लवली, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, महेश डोगरा, करनैल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।