फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाथू में मूंह खुर की बीमारी की चपेट में मवेशी

बाथू में मूंह खुर की बीमारी की चपेट में मवेशी

Wed, 04 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाथू में मूंह खुर की बीमारी की चपेट में मवेशी
बाथू में मुंह-खुर की बीमारी से हड़कंप
विज्ञापन

आधा दर्जन पशु आए चपेट में
गंदे पानी की निकासी से पशुओं में बीमारी फैलने का अंदेशा
एसडीएम हरोली ने मौके पर भेजी पशु विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। बाथू गांव में आधा दर्जन मवेशी मुंह-खुर बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इससे मवेशियों के मालिकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम हरोली ने भी जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा औषधालय की टीम को मौके पर भेज दिया है।

बाथू पंचायत के प्रधान केके राणा, उपप्रधान कुलविंदर सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य मोहन शर्मा, सुरेंद्र कुमार, एसके बंटू सहित ग्रामीणों ने बताया कि फूड पार्क के निकट जंगल में मवेेशी चरने के जाते हैं। वहीं बीते दिनों एक उद्योग के गंदे पानी की निकासी जंगल के रास्ते में फैल गई थी। इससे मवेशियों में बीमारी फैलने की आशंका है। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार हरोली को जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक दृष्टि में मुंह-खुर की बीमारी का अंदेशा लग रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद उद्योग विभाग के प्रबंधक से चर्चा की जाएगी। बाथू पटवार सर्कल से पटवारी सोहन लाल ने भी मौके का मुआयना किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा औषधालय बीटन के चिकित्सक रजनीश ने बताया कि जांच के दौरान मवेशियों में इंफेक्शन पाया गया है। गंदे पानी की निकासी का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि मवेेशियों की इंफेक्शन के लिए टीम टीकाकरण कर रही है। इससे मवेशियों की इंफेक्शन दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed