फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पहली बारिश से टूट गई दौलतपुर बाजार की सड़क

पहली बारिश से टूट गई दौलतपुर बाजार की सड़क

Tue, 03 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
पहली बारिश से टूट गई दौलतपुर बाजार की सड़क
जगह-जगह सड़क पर पड़े गड्ढे, दुकानदार परेशान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक बाजार की सड़क पर पहली बरसात से ही जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। भारी बरसात के बाद इस सड़क का क्या हाल होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

दुकानदारों और स्थानीय निवासियों संजीव कुमार, सतीश शर्मा, राकेश कुमार, संदीप कुमार, राजीव, अशोक कुमार ने बताया कि दौलतपुर चौक को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने की वजह से लोगों से टैक्स तो वसूला जाता है, जबकि सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। इसका जीता-जागता प्रमाण दौलतपुर चौक बाजार की सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे हैं। बारिश होते ही उनमें पानी भर रहा है। वाहन गुजरते ही छींटे पड़ने से दुकान में सामना खराब हो जाता है। इसके अतिरिक्त राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त नालियों की हालत खस्ता है। नालियों की सबसे ज्यादा बदतर हालत पिरथीपुर रोड, भद्रकाली रोड एवं मुख्य बाजार में है।
विज्ञापन


इनको नए सिरे से बनाना तो दूर वर्षों से उनकी मरम्मत तक नहीं की गई है। नालियों में खड़ा गंदा पानी कभी भी बरसात के मौसम में बीमारी फैला सकता है। उन्होंने लोनिवि के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नपं दौलतपुर चौक के बाजार की सड़क एवं नालियों की खस्ता हालत शीघ्र सुधारी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed