फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एक करोड़ से चकाचक होंगी बटालियन की सड़कें

एक करोड़ से चकाचक होंगी बटालियन की सड़कें

Sat, 24 Mar 2018 05:35 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से चकाचक होंगी बटालियन की सड़कें
एक करोड़ से चकाचक होंगी बटालियन की सड़कें
विज्ञापन

बनगढ़ बटालियन परिसर की होगी तारबंदी, जयराम ठाकुर ने किया शस्त्रागार का उद्घाटन
तीन करोड़ से बनेगा बैरक और आवासीय परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी बनगढ़ परिसर में गड्ढों वाली सड़कें अब चकाचक होंगी। सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को वाहिनी परिसर में तारबंदी करने और सड़कों के सुधार के लिए एक करोड़ देने का एलान किया। सीएम ने वाहनी में एक करोड़ 77 लाख 92 हजार की लागत से बने शस्त्रागार का उद्घाटन किया और 2 करोड़ 99 लाख की अनुमानित लागत ने बनने वाले बैरक एवं आवासीय परिसर का शिलान्यास किया। सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस बल को मजबूत करने तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बनगढ़ बटालियन के योगदान का तारीफ की। वाहिनी के अधिकारियों ने सीएम जयराम ठाकुर से परिसर की सड़कों में सुधार और तारबंदी की मांग रखी। इसे सीएम ने तुरंत डीसी ऊना विकास लाबरू को आदेश दिया कि वाहिनी परिसर की सड़कों को सुधारा जाए और तारबंदी के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इसके लिए सीएम ने एक करोड़ की घोषणा की। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, समादेशक एसआर राणा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने एक लाख 25 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया। इस मौके पर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, बलवीर चौधरी विधायक चिंतपूर्णी, राजेश ठाकुर विधायक गगरेट, उपायुक्त ऊना विकास लाबरू, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed