{"_id":"5a06e47e4f1c1b60678ba7b6","slug":"41510401150-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश न होने से किसानों में टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश न होने से किसानों में टेंशन
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
रबी सीजन की बिजाई का समय आ चुका है। कई स्थानों पर किसानों ने बिजाई शुरू कर दी है। अभी तक इंद्रदेव की बेरुखी के चलते किसानों में तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। रबी सीजन की शुरुआत में बारिश ने किसानों को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है। खेतों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए कृषि कारोबारियों की निगाहें आसमान की तरफ लगी हैं। अभी तक आसमान से एक भी बूंद बरसने की संभावना दिखाई नहीं पड़ रही है।
इससे किसानों में तनाव की स्थिति बनती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, एक हफ्ते के भीतर बारिश की संभावना है। किसानों में जीत सिंह, रविंद्र चौधरी, प्रकाश सिंह, जोगिंद्र, सुखवंत सिंह, हरकिशन सिंह, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र राणा का कहना है कि रबी सीजन में बिजाई से पहले एक बारिश अवश्य होती है, जो बिजाई के लिए जमीन में पर्याप्त नमी को बरकरार रखती है। हालाकि इस दफा उन्हें बिना बारिश ही बिजाई करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खेतों में जो थोड़ी बहुत नमी है, उसे ही इस समय बिजाई के लिए अमृत समझा जा रहा है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन