फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   40 youths passed the physical efficiency test for animal friend recruitment

Una News: 40 युवाओं ने पास की पशु मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 22 Apr 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
40 youths passed the physical efficiency test for animal friend recruitment
गगरेट (ऊना)। पशुपालन विभाग में पशु मित्रों के चयन के लिए मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा के खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम की अध्यक्षता में गठित पशु मित्र एंगेजमेंट कमेटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ऊना के उपनिदेशक वीरेंद्र पटियाला ने बताया कि शारीरिक परीक्षा में कुल 47 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 36 पुरुष एवं 11 महिला उम्मीदवार शामिल रहे। परीक्षा में कुल 40 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इनमें 30 पुरुष तथा 10 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का संचालन पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पुरुष वर्ग के लिए 5,000 मी़टर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिला वर्ग के लिए 1500 मी़टर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक दीपक शारदा सहित मेडिकल टीम, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed