Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   36 special buses operated from Una and Haroli depots on Bhai Dooj

Una News: भैया दूज पर ऊना और हरोली डिपो से चलाईं 36 स्पेशल बसें

Thu, 12 Nov 2026 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Nov 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
36 special buses operated from Una and Haroli depots on Bhai Dooj
ऊना। भैया दूज पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए एचआरटीसी ने ऊना और हरोली डिपो से 36 स्पेशल बसों का संचालन किया। त्योहारी भीड़ के चलते बुधवार सुबह से ही बस अड्डों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए निगम प्रबंधन ने बाहरी जिलों और पड़ोसी राज्यों के लिए अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया। ऊना डिपो से बद्दी के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए सात और होशियारपुर के लिए तीन स्पेशल बसें चलाई गईं।
विज्ञापन

वहीं, हरोली डिपो से चंडीगढ़ के लिए 13 और बद्दी के लिए 11 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इस तरह दोनों डिपो से कुल 36 स्पेशल बसें यात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों पर उतारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैया दूज पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा सामान्य बसों में ही प्रदान की गई। स्पेशल बसों में यह सुविधा लागू नहीं थी। हरोली बस अड्डा प्रभारी सतपाल ने बताया कि स्थानीय और ग्रामीण रूटों पर चलने वाली सामान्य बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।
इसके लिए जीरो बिलिंग के टिकट काटे गए। ग्रामीण रूटों पर भी सामान्य रूप से बसों का संचालन किया गया और बस सेवाओं को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
अतिरिक्त बसों से निगम को मिला राजस्व का फायदा
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ी संख्या का असर निगम की आय पर भी देखने को मिला। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सामान्य दिनों में ऊना डिपो की औसत दैनिक आय करीब पांच लाख रुपये और हरोली डिपो की करीब दो लाख रुपये रहती है। त्योहारी सीजन के दौरान ऊना डिपो को 40 लाख रुपये से अधिक और हरोली डिपो को करीब 15 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होने की जानकारी दी गई है।

ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए किए प्रयास
स्पेशल बसों के संचालन के साथ निगम ने ग्रामीण रूटों पर भी सेवाएं जारी रखने के लिए कुछ रूटों की बसों को क्लब करके चलाया। हालांकि, कुछ रूटों पर बसें नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ी। हरोली डिपो में इलेक्ट्रिक और डीजल सहित करीब 45 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाती हैं।


ऊना डिपो से बद्दी, चंडीगढ़ और होशियारपुर के लिए 12 स्पेशल बसें चलाई गईं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed