फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   33 players selected in cricket trial, camp will start from May 25

Una News: क्रिकेट ट्रायल में 33 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 25 मई से शुरू होगा कैंप

Thu, 23 May 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
33 players selected in cricket trial, camp will start from May 25
अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन बुधवार को इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर किया गया। इसमें जिला भर से 60 के करीब खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। चयनकर्ताओं ने यहां पहुंचे खिलाड़ियों में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपिंग और क्षेत्ररक्षण आदि पहलुओं को देख 33 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया है।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों का शिविर इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान ऊना में 25 मई से शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों में अमनप्रीत सिंह, राघव आंगरा, दीप सिंह, राघव अग्निहोत्री, अर्पित सिंह, अभिनव शर्मा, विनय कपिला, अनिरुद्ध शारदा, रुशील, अनुज कंवर, रितिक चौधरी, आदित अरोड़ा, कृष ठाकुर, सूरज भारद्वाज, दिवांशु राणा, अंकित भारद्वाज, केशव सैनी, दशमेश ठाकुर, अभिषेक, अखिल शर्मा, युवराज ठाकुर, विनय कुमार, अनिकेत, नीतिश शर्मा, आर्यन राय, विनय कुमार, संदर्भ सूद, सुनंदन, अंकुश चंदेल, प्रकुल रतन, रिद्धम व रितेश कौशल का चयन किया गया है। खिलाड़ियों का हुनर परखने के लिए चयनकर्ताओं में राजकुमार व राहुल शर्मा ने भूमिका अदा की। मदन पुरी ने चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर इंदिरा स्टेडियम में शुरू होने वाले कैंप में रिपोर्ट करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता आगामी तीन जून से ऊना, संतोषगढ़, अमतर, बिलासपुर आदि मैदानों पर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed