फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फुटपाथ पर रेहड़ियां, पैदल चलने को जगह नहीं

फुटपाथ पर रेहड़ियां, पैदल चलने को जगह नहीं

Tue, 03 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
फुटपाथ पर रेहड़ियां, पैदल चलने को जगह नहीं
नो पार्किंग जोन में पार्क की जा रही गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। अतिक्रमण के चलते शहर दिनों दिन सिकुड़ता जा रहा है। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क हो रहे हैं। तो वहीं बस अड्डे के पास फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी वालों का कब्जा है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

मुख्यालय में सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। व्यवस्थाएं सुधारने में उचित कदम तक नहीं उठाए जा रहे हैं। यही वजह है कि सड़क को चौड़ा करने के बाद भी दुपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़कों के किनारे घंटों तक बेवजह वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे रोजाना शहर के मुख्य चौकों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। बेतरतीब वाहन खड़े होने के कारण आए दिन सड़क हादसे होना भी आम बात हो गया है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने ऊना और मैहतपुर कस्बों में नो पार्किंग जोन चिह्नित किए थे। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आदेशों की पालना करवाने में नाकाम सिद्ध हो रही है। जिला मुख्यालय पर ही नंगल-अंब नेशनल हाइवे और ऊना-हमीरपुर स्टेट हाइवे पर बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक व्यवस्थाएं तक सुधार नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बाजार में आने वालों में लता कुमारी, कमलेश, राकेश कुमार, अजय, पूनम रानी, रजनी बाला, विजय कुमार का कहना है कि बस अड्डे के पास इतना जाम होता है, कि हर समय हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने मुख्यालय पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। इस बारे में एएसपी अमित शर्मा का कहना है कि ट्रैफिक नियमों के खिलाफ पुलिस सख्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के चालान काट रही है। बाकायदा लोगों को नियमों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed