{"_id":"5a0458ea4f1c1bc1678ba463","slug":"31510234346-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीबीएमबी चेयरमैन ने लिया अस्पताल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीबीएमबी चेयरमैन ने लिया अस्पताल का जायजा
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंगल।
बीबीएमबी अस्पताल में कुछ माह पहले शुरू हुई डायलिसिस सेवा का बीबीएमबी चेयरमैन अभियंता दविंद्र कुमार शर्मा ने अस्पताल में पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त रोगियों का कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने रोगियों को बीबीएमबी मैनेजमेंट की ओर से इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को हर संभव और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले अस्पताल के प्रधान चिक्तिसा अधिकारी डॉ. एचएन शर्मा ने चेयरमैन दविंद्र का भव्य स्वागत किया।
दविंद्र कुमार ने कहा कि इस डायलिसिस सेवा का लाभ उठाने वालों का आंकड़ा 304 तक पहुंच चुका है। इनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ हिमाचल के जिला बिलासपुर और ऊना के लोग भी शामिल हैं। इसके बाद मरीजों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर वीके कालरा, चीफ इंजीनियर संजीव सूरी, आरएस जाल्टा, एफए भारत भूषण, सचिव तरुण अग्रवाल, डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज, अधीक्षण अभियंता केके सूद, डिप्टी एफए केके कचोरिया, पीपी सिंह, शालिनी चौधरी, स्वर्णजीत सिंह, अनीता, हरबख्श उपस्थित रहे।
विज्ञापन