फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शिव किशोर बने गौरक्षणी सभा के प्रधान

शिव किशोर बने गौरक्षणी सभा के प्रधान

Thu, 13 Jul 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
शिव किशोर बने गौरक्षणी सभा के प्रधान
संतोषगढ़ (ऊना)। शिव किशोर वासुदेवा को गौरक्षणी सभा संतोषगढ़ का प्रधान चुन लिया गया है। सभा का चुनाव वीरवार को गौशाला परिसर में किया गया। गौरतलब है कि सभा के पूर्व प्रधान डॉ. गुलशन शर्मा ने बीते दिनों प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते वरिष्ठ सदस्य एवं चेयरमैन हरी किशन पटियाल की अध्यक्षता में करवाए गए इस चुनाव में सभा के 25 सदस्यों में से 23 सदस्य मौजूद थे। सभा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें जिसमें अगले दो वर्ष के कार्यकाल के लिए वरिष्ठ सदस्य हरी किशन पटियाल को सभा का चेयरमैन, शिव किशोर वासुदेवा को प्रधान, दिलबाग सिंह सैनी को उपप्रधान, पंडित प्यारे लाल शास्त्री को पहले की तरह ही सभा के महासचिव तथा छोटू राम सैनी को सभा का कोषाध्यक्ष की कमान दोबारा से सौंपी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान शिव किशोर वासुदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि गौरक्षणी सभा ने गौ माता की सेवा करने की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह सभी के सहयोग से पूर्णत: निर्वाह करेंगे। उन्होंने नगर के लोगों से यह अपील की है कि पूरे नगर की साझी गौशाला के सुधार में सभी सहयोग करें। इस मौके पर सभा के सदस्य डॉ. गुलशन शर्मा, सुदर्शन चब्बा, पूर्ण चंद, नरेंद्र सैणी, गणपति गौतम, राकेश कुमार राणा, सुभाष चंद तेजपाल, मदन लाल चौधरी, अमर सिंह सैनी, रोहित शर्मा, चरणदास महाजन, अशोक कुमार कौशल, नरेश पुरी सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed