{"_id":"5942c1614f1c1bb6778b4581","slug":"31497547105-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला में किसानों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला में किसानों को दिया प्रशिक्षण
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। कृषि विभाग, विकास खंड ऊना के सौजन्य से वीरवार को अपर कोटला कलां पंचायत में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 कृषकों ने भाग लिया। कृषि विभाग, विकास खंड ऊना के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी दत्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को मक्की व माश की फसल से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें जैविक खेती को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि कृषकों को सिंचाई की महत्व बताते हुए फव्वारा व टपक विधि की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत फेंसिंग के बारे में भी बताया गया। शिविर में सहायक कृषि विकास अधिकारी बलदेव शर्मा ने किसानों को बायो गैस के बारे में बताया। शिविर के दौरान किसानों को भिंडी के बीजों तथा कृषि संबंधित पत्रिकाएं निशुल्क बांटी गईं। इसके अतिरिक्त किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत की प्रधान निशा देवी, बीडीसी सदस्य नीलम सैनी व पंचायत सदस्य सुमन के अतिरिक्त आतमा परियोजना से बीटीएम निशा, एटीएम ओंकार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।