फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30-year-old man dies while getting off moving train

Una News: चलती ट्रेन से उतरते समय 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sun, 16 Jun 2024 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 16 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
30-year-old man dies while getting off moving train
अंब रेलवे स्टेशन पर पेश आया हादसा, बहन को ट्रेन में चढ़ाने था आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान हादसे में 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी बहन को ट्रेन में चढ़ाने आया था कि हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र सुरजीत कुमार निवासी गारनी डाकखाना कलूर नादौन के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के लगभग साढ़े चार बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब वह बहन और भांजी को दौलतपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस में चढ़ाने के लिए आया व्यक्ति ट्रेन में सामान रखवाकर वापस उतरने जा रहा था कि इस दौरान ट्रेन चल पड़ी। उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसका पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में आ गया और वह धड़ तक ट्रेन की जद में आ गया। इस कारण बीच में पिस जाने के चलते उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंब के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ के हैड कांस्टेबल महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed