फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 pieces of Khair seized from a pickup, FIR against five

Una News: पिकअप से पकड़े खैर के 30 मोछे, पांच के खिलाफ एफआईआर

Wed, 01 Apr 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 01 Apr 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
30 pieces of Khair seized from a pickup, FIR against five
रेकी कर रही स्कूटी भी जब्त, तीन लोग गिरफ्तार, दो मौके से फरार
विज्ञापन

जब्त की गई लकड़ी की कीमत करीब 1.68 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी


लठियाणी (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने मंगलवार तड़के अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जा रहे ट्राला और उसकी रेकी कर रही स्कूटी को पकड़ा है। विभाग की टीम ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है और दो मौके से फरार हो गए हैं। मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब्त की गई लकड़ी की कीमत करीब 1.68 लाख रुपये आंकी गई है।
वन विभाग की ओर से थाना बंगाणा में दी गई शिकायत के अनुसार 31 मार्च को तड़के करीब 3:45 बजे वन परिक्षेत्र बंगाणा की टीम गश्त पर थी। टीम में वन रक्षक अंकुश कुमार, प्रवीन कुमार, आसिफ भट्टी और कर्ण सिंह शामिल थे। इसी दौरान नलूट क्षेत्र में एक पिकअप ट्राला और उसके आगे चल रही स्कूटी को संदेह के आधार पर रोका गया। ट्राला की तलाशी लेने पर उसमें खैर की लकड़ी के मोछे लदे पाए गए। वहीं स्कूटी से ट्राले की रेकी की जा रही थी। ट्राले में सवार दो लोगों की पहचान राजेश कुमार और मनवर सिंह के रूप में हुई। जबकि स्कूटी चला रहे युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने जब लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि खैर की लकड़ी नलूट के सरकारी जंगल से काटी गई है। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके साथ दो अन्य साथी अनीष कुमार और विशाल भी लकड़ी लोड करने में शामिल थे। मौके पर वन विभाग ने लकड़ी की माप की तो ट्राले में कुल 30 नग खैर की लकड़ी के मोछे पाए गए। इनका कुल वॉल्यूम 0.768 घनमीटर निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,68,558 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले भी जंगल से लकड़ी काटकर तस्करी की है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed