फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   24-hour medical facilities are being promised at CHC Mehtpur Basdehra.

Una News: सीएचसी मैहतपुर बसदेहड़ा में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा का हो रहा वादा

Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
24-hour medical facilities are being promised at CHC Mehtpur Basdehra.
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर परिषद में चुनावी जंग तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक चुनावी दावे किए जा रहे हैं। जिनमें कई दावे और वादे तो ऐसे हैं जो लगभग हर चुनाव में किए जाते रहे हैं। स्थानीय पंडित रामकृष्ण मेमोरियल सीएचसी में आज दिन तक 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। स्थानीय नगर परिषद चुनाव में अब यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे चुनावी प्रचार में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा, 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा और आधुनिक लैब खोलने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। यही नहीं चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी नगर परिषद को शराब तथा चिट्टा मुक्त नगर परिषद बनाने का भी वादा कर रहे हैं। कुछ प्रत्याशी अधूरे पड़े पटवार घर का कार्य पूरा करवाने तथा नगर परिषद के क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का पुख्ता हल करवाने का भी दावा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 4 से में युवा खिलाड़ी सिद्धार्थ की याद में यादगार स्मारक बनाने का भी वादा किया जा रहा है। शनिवार का दिन स्थानीय नगर परिषद के प्रत्याशियों के लिए जोर आजमाइश का अंतिम दिन है। रविवार को मतदान होगा और शाम को उन्हें उनकी मेहनत का नतीजा मतदाता अपने मतों से देंगे।
विज्ञापन

गालियों तथा नालियों की सफाई से लेकर लोगों के अनेक तरह के विकास कार्यों को पूर्ण करवाने का दम भर रहे प्रत्येक वार्ड के प्रत्याशी यह साबित करने का प्रयास कर रहे हैं कि वही लोगों की समस्या को हल करवा सकते हैं। हैरत की बात यह की किसी भी वार्ड के प्रत्याशी ने गलियों में खड़ी रहने वाली गाड़ियों को लेकर नगर परिषद में पार्किंग सुविधा न होने का कोई मुद्दा नहीं उठाया है। आज शनिवार का दिन और रात सभी वार्डों के उम्मीदवारों के लिए खासी टेंशन देने वाली हो सकती है। मतदाताओं को उनके वादों और दावों में कितना दम नजर आता है, यह वे अपने मतदान के द्वारा दिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed