{"_id":"68efa72bb863de81d20f8adc","slug":"23000-rupees-were-taken-from-the-purse-of-a-woman-who-was-buying-goods-and-he-was-caught-on-the-spot-una-news-c-93-1-una1002-169040-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सामान खरीद रही महिला के पर्स से निकाले 23 हजार, मौके पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सामान खरीद रही महिला के पर्स से निकाले 23 हजार, मौके पर दबोचा
विज्ञापन
दौलतपुर चौक बाजार में महिला चोर गिरोह सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में महिला चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। बुधवार को महिला गिरोह ने मनियारी की दुकान पर खरीदारी करने आई महिला को शिकार बनाया और उसके बैग से 23 हजार निकाल कर रफूचक्कर होने की फिराक में पकड़ी गईं। मामला दोपहर करीब एक बजे का है जब दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव फतेहपुर की एक महिला अपनी बेटी के साथ दौलतपुर चौक में खरीदारी करने एक मनियारी के दुकान पर पहुंची। बाज़ार में त्योहारों के चलते भीड़ खरीदारी करने पहुंच रही है। इसी बीच दुकानों में भी भीड़ होने की बजह से महिला चोर गिरोह दुकान में घुस गया और समान खरीद रही महिला को निशाना बनाया। महिला के पर्स में रखे करीब 23 हजार निकाल लिए लेकिन जल्दबाजी में 20 हजार की गड्डी नीचे गिर गई। इतने में जिस महिला के पर्स से पैसे निकले उस की नजर नीचे गिरी गड्डी पड़ गई जबकि बाकी पैसे शातिर महिला ने अपने पास छुपा लिए थे। पैसे निकलने की आहट से महिला सतर्क हो गई और अपने पर्स को देखा तो पर्स की जीप खुली हुई थी, तुरंत महिला ने अपने पास खड़ी दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए। इसके बाद चोर महिलाओं से बाकी पैसे भी निकलवाए। इससे पहले दौलतपुर चौक में एक किराने की दुकान पर भी ऐसी ही घटना घट चुकी है। जिसमें बैंक से आकर एक दुकान पर किराना खरीद रही एक ग्राहक महिला के पर्स से दो- तीन शातिर महिलाओं ने 20 हजार की गड्डी चुरा ली थी। जबकि एक अन्य घटना में एक महिला की इसी तरह चूड़ियां चोरी होने की बात सामने आई थी जबकि बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान से मोबाइल चोरी करती महिला सीसीटीवी में देखी गई थीं लेकिन शिकायत नहीं हुई थी। उधर, चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि अभी तक इस चोरी की घटना की महिला ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही चोर महिलाओं पर कार्रवाई की जाएगी।