फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धमकाकर शासन कर रहे जयराम : मुकेश

धमकाकर शासन कर रहे जयराम : मुकेश

Mon, 28 May 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
धमकाकर शासन कर रहे जयराम : मुकेश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम धमकाकर शासन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धमकाकर सरकार चलाने की नीयत व नीति से चल रहे हैं। इसके तहत पुलिस अधिकारियों पर रौब दिखाकर जबरन सम्मान लेने का प्रयास भी हो रहा है। कई आला अधिकारियों को धमकी भरे लहजे से बदला जा रहा है और बदलने की धमकियां दी जा रही हैं।

सोमवार को जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के अहम मसलों में सरकार फेल हो रही है। मुकेश ने कहा कि आपसी तालमेल की कमी के अभाव में कानून, पानी व जंगल की आग में सरकार की पोल खुल रही है। जनता बुरी तरह त्रस्त है और सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जश्न मनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि केवल विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने की रणनीति बनाना ही सरकार का काम नहीं है, बल्कि सरकार को जनता की दुख तकलीफ समझनी होगी। जनता का भरोसा जयराम सरकार से महज पांच माह में ही टूट रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है, अधिकारियों को काम करने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारी सरकार ने धमकी भरे लहजे से बदले हैं। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन जबरन बंद नहीं करवाए जा सकते, प्रदेश की जनता को तकलीफ होगी तो विरोध कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में पानी नहीं मेयर चीन में
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार शिमला में पानी के संकट पर कैसी सजग है, इसका अंदाजा इसी से लगता है कि राजधानी की जनता, पर्यटक, व्यापारी व होटल वाले पानी के लिए तरस रहे हैं और सरकार ने मेयर को शिमला छोड़ चीन जाने की इजाजत दे दी। आईपीएच मंत्री भी पानी की समस्या को लेकर नजर नहीं आ रहे हैं जबकि पूरे प्रदेश में पानी की समस्या गहरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed