फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   45 करोड़ से बुझेगी कुटलैहड़ की प्यास

45 करोड़ से बुझेगी कुटलैहड़ की प्यास

Sun, 20 May 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
45 करोड़ से बुझेगी कुटलैहड़ की प्यास

जीएस जस्सल

विज्ञापन

थानाकलां(ऊना)।
कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 45 करोड़ की राशि मंजूर की है जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर होगी। गर्मी का आगाज होते ही कुटलैहड़ में पानी की समस्या शुरू हो जाती है। इससे पहले भी क्षेत्र में करोड़ों रुपये पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा चुके हैं लेकिन आज भी धरातल पर पेयजल संकट बरकरार है। प्रदेश सरकार ने इससे निपटने के लिए कुटलैहड़ में 2018 में 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति दी है जिससे कुटलैहड़वासियों की प्यास बुझेगी।

यह राशि क्षेत्र में विभिन्न लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम के तहत खर्च की जाएगी और सैकड़ों गांवों को इसका लाभ पहुंचेगा। 1.08 करोड़ वडाला त्यूड़ी, 5.38 करोड़ डीहर, चंबोली, चंवोआ, 74.39 लाख वदोली त्यूड़ी, 2.20 करोड़ रामगढ़धार योजना की मरम्मत के लिए, 18.5 करोड़ करमरली, अरलू, सुकडियाल, पिपलू, जसाणा, हटली केसरू, 4.52 करोड़ मोहल्ला सरां, 1.73 जोगीपंगा, 10.82 रामगढ़धार मंदली के 55 गांवों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से खर्च की जा रही है।
विज्ञापन


फरवरी माह में जयराम सरकार ने कुटलैहड़ क्षेत्र में इन सभी पेयजल योजनाओं को स्वीकृति दी है। क्षेत्रवासियों में नरेश वशिष्ठ, जोगिंद्र राणा, सूरम सिंह, नरेंद्र, धर्मपाल, सुरेश कुमार, रणजीत सिंह और भगवान दास का कहना है कि अगर 45 करोड़ की राशि पारदर्शिता के साथ धरातल पर खर्च की जाती है तो कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान सदा के लिए हो सकता है। एक्सईएन अरविंद सूद का कहना है कि सरकार की ओर से मंजूरी सभी योजनाओं का कार्य डीपीआर कार्य पूरा होने पर आरंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed