{"_id":"5acf56e64f1c1b1e3d8b4dbf","slug":"21523537638-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर के पार्क में सैर के साथ बनाएं सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर के पार्क में सैर के साथ बनाएं सेहत
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के पार्क में सैर करें, बनाएं सेहत
नगर परिषद ऊना ने नौ लाख से लगाया ओपन एयर जिम, लगाई आधुनिक मशीनें
शहर के लोगों के लिए तोहफा होगा जिम : अमरजोत
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
शहर के बीचोंबीच स्थित एमसी पार्क और एसडी ग्राउंड में अब सैर के साथ-साथ लोग सेहत भी बना सकेंगे। नगर परिषद ऊना ने लगभग नौ लाख की लागत से दोनों स्थानों पर ओपन एयर जिम स्थापित कर दिया है। बहुत जल्द इनका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने वीरवार को एमसी पार्क सहित एसडी ग्राउंड में स्थापित मशीनों का निरीक्षण किया और उन्हें लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। शहर के सुंदर एमसी पार्क में 143 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के बाद अब ओपन एयर जिम इसकी शोभा बढ़ाएगा। पार्क में बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों के लिए जिम मशीनें लगाई गई हैं। एमसी पार्क की मशीनें खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए लगाई गई हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिक कंधे, कमर, टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों की कसरत कर सकते हैं। नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने बताया कि नगर परिषद ने अन्य शहरों के मुकाबले में लगभग आधी कीमत पर इन मशीनों की खरीद की है जिनकी एक साल की वारंटी है। उन्होंने कहा कि पार्क और एसडी ग्राउंड आने वाले नगर वासियों के लिए नप की ओर से यह एक नायाब तोहफा होगा। ओपन एयर जिम में हैवी ड्यूटी जिम लगाया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि इसे अपनी संपत्ति समझ रखरखाव में सहयोग करें। सैर के साथ-साथ एक्सरसाइज का भी लाभ उठाएं।
11 लाख से स्थापित होगा प्ले स्टेशन
नगर परिषद के एमसी पार्क का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से बच्चों के लिए समर्पित होगा। नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने बताया कि यहां बच्चों के लिए करीब 11.5 लाख की लागत से प्ले स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उत्तम क्वालिटी के फाइबर प्लास्टिक से बने इस प्ले स्टेशन में तीन स्लाइड और मंकी बार होगा। इसी पार्क के दूसरे हिस्से में एक मंकी बार और लगभग 10 झूले लगाए जाएंगे। पार्क में चार डस्टबिन स्थापित लगाए हैं।