फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आपदा प्रबंधन पर मेगा मॉक ड्रिल आठ को

आपदा प्रबंधन पर मेगा मॉक ड्रिल आठ को

Mon, 05 Feb 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन पर मेगा मॉक ड्रिल आठ को

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
हिमाचल के सभी जिलों में आठ फरवरी को आपदा संबंधित मेगा मॉक ड्रिल की जा रही है। आपदा के दौरान विभिन्न बचाव व राहत कार्यों के बारे में जिला में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। मेगा मॉक ड्रिल के दृष्टिगत सोमवार को उपायुक्त विकास लाबरू की अध्यक्षता में जिला के सभी अहम विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। उपायुक्त ने बताया कि आपदा संबंधित मेगा मॉक ड्रिल को जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, आईटीआई, कॉलेजों और विश्व विद्यालयों सहित सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर पंचायत कार्यालयों तथा शहरी क्षेत्रों के स्थानीय शहरी नगर निकायों के कार्यालयों में भी एक साथ अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदा के आने का कोई स्थान व समय निर्धारित नहीं होता है लेकिन आपदा को लेकर पूर्व तैयारी से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंनेे इस बारे में जिला के सभी विभागों को मेगा मॉक ड्रिल के दौरान आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे बताया कि इस मॉक ड्रिल से आपदा संबंधी आपातकालीन योजना व कार्यप्रणाली का व्यापक अध्ययन कर आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला ऊना में पांच स्थानों लोक निर्माण विभाग का अधीक्षण अभियंता कार्यालय, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, डिग्री कॉलेज ऊना का हॉस्टल, डीसी कॉलोनी और इंडियन ऑयल का मैहतपुर स्थित परिसर में आपदा संबंधी मैगा मॉक ड्रिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है जिनमें पुलिस, होमगार्ड के जवानों के अलावा एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर को शामिल किया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पीसी बंधन, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, डीएफएससी एलएस कनेट, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भूप सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एमएल धीमान के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed