{"_id":"59ff089e4f1c1b70548bb011","slug":"21509886110-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फैलाया माफिया राज: सती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फैलाया माफिया राज: सती
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और ऊना विस क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री और उसका पूरा परिवार जमानती है। वीरभद्र सिंह को कभी भी प्रदेश के विकास की चिंता नहीं रही। वह पूरा कार्यकाल अपनी और अपने परिवार कर जमानत के बारे में ही सोचते रहे। अब समय आ गया है कि प्रदेश की जागरूक जनता जमानती मुख्यमंत्री को बाहर का रास्ता दिखाए।
उन्होंने कहा कि प्रो. धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया था। लेकिन कांग्रेस सरकार का उद्योग मंत्री ऊना से होने के बावजूद यहां कोई औद्योगिक विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने माफिया राज फैलाया। भाजपा ने स्वां चैनलाइजेशन का काम किसानों और जिला के लोगों की बेहतरी के लिए शुरू किया था। कांग्रेस ने उस परियोजना को खनन माफिया के हवाले कर लूट मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।