{"_id":"69ebbc9b1806bbf78d012dd5","slug":"211-crore-to-improve-the-condition-of-bhuntar-manikaran-road-una-news-c-89-1-klu1001-174669-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की 2.11 करोड़ से सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की 2.11 करोड़ से सुधरेगी दशा
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर अब लोगों को गड्ढों से परेशान नहीं होना पड़ेगा। भुंतर-मणिकर्ण सड़क की 2.11 करोड़ रुपये से दशा सुधारी जाएगी। इस धनराशि से सड़क पर टारिंग और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बाकायदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका टेंडर भी कर लिया गया है। जल्द भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर टारिंग और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 की आपदा में भुंतर-मणिकर्ण सड़क मणिकर्ण से लेकर जिया तक जगह-जगह पर खराब हो गई थी। कसोल के समीप सड़क का हिस्सा ही पार्वती नदी में बह गया था। अस्थायी सड़क निकालकर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही होती रही। वर्ष 2025 की आपदा में भी सड़क को नुकसान पहुंचा। अभी भी भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी, छन्नीखोड़, शारनी, जरी से कुछ दूरी पर, कसोल व मणिकर्ण की तरफ कई जगह सड़क खराब है। खस्ताहाल सड़क से जहां पार्वती घाटी की 15 पंचायतों की आबादी को दिक्कत हो रही है वहीं पर्यटन पर भी इसकी मार पड़ रही है। मणिकर्ण और कसोल की तरफ आने वाले पर्यटकों को खस्ताहाल सड़क पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सड़क दुरुस्त होने से घाटी में आने वाले हजारों पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को गड्ढों से निजात मिलेगी।
वहीं, दूसरी ओर घाटी के पर्यटन कारोबारियों को भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर जल्द टारिंग होने व इसके दुरूस्त होने का इंतजार है। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क की 2.11 करोड़ से टारिंग और मरम्मत की जाएगी। इसके लोक निर्माण विभाग ने टेंडर कर दिए हैं।