{"_id":"5b6317664f1c1b07788b7426","slug":"201533220710-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में बिजली गुल
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुधवार रात बिजली गुल होने से नवजात शिशुओं की जान पर बन आई। अस्पताल के सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट के वार्ड में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। फोटो थेरेपी समेत अन्य मशीनों के बंद होने पर अभिभावकाें ने जोरदार हंगामा किया। अभिभावकों के स्टाफ से उलझने पर उच्चाधिकारियों ने आनन फानन बिजली बहाल करा मामला शांत कराया। हालांकि बिजली के बैकअप की व्यवस्था न होने पर अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार रात अचानक बत्ती गुल हो गई। अस्पताल का जेनरेटर भी मौके पर नहीं चला। आपात स्थिति में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट की मशीनों को चालू रखने के लिए लगाई बैटरी भी जवाब दे गई। इसके चलते मशीनें बंद हो गईं। इन मशीनों में प्री-मैच्योर और पीलिया पीड़ित गंभीर रूप से बीमार आधा दर्जन बच्चों को रखा गया था। मशीनों के बंद होते ही अस्पताल स्टाफ के भी हाथ-पांव फूल गए। शिशुओं को भी दिक्कत पेश आने लगी। हालांकि ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने अपनी बिजली आपूर्ति को रि-स्टोर करवाने के लिए प्रयास किए। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इसे देख शिशुओं की देखभाल के लिए उनके साथ आए तीमारदारों ने हंगामा कर डाला। मामले की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। तमाम कोशिशों के बावजूद न तो वार्ड की बैटरी ही चली और न ही उसे जेनरेटर से कनेक्ट किया जा सका। इसी बीच करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और सभी मशीनों ने सुचारु रूप से काम करना शुरू कर दिया। वहीं, वीरवार सुबह विभाग के अधिकारियों ने वार्ड में लगी बैटरी को बदलवा दिया है। इस बारे में सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते सिक न्यून बॉर्न केयर वार्ड की बैटरी ने काम करना बंद कर दिया था। इससे दिक्कत आई थी। लेकिन वार्ड में लगी बैटरी को बदल दिया गया था।
विज्ञापन