{"_id":"6869109da4d957a15b0c1e0f","slug":"20000-cash-stolen-from-a-sweet-shop-in-hatli-una-news-c-93-1-una1002-158246-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हटली में मिठाई की दुकान से 20,000 की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हटली में मिठाई की दुकान से 20,000 की नकदी चोरी
विज्ञापन
बिस्कुट, चिप्स, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य सामान भी चुरा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हटली बाजार में मिठाई की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखी लगभग 20,000 नकद राशि, बिस्कुट, चिप्स, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने दुकान में रखी मिठाई भी खाई। चोरों ने काफी देर तक दुकान के भीतर रुककर घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान मालिक ने दरवाजा टूटा देखा और भीतर का सामान अस्त-व्यस्त पाया तो उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। एसएचओ बंगाणा रोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र हटली का कहना है कि सुबह ही चोरी के मामले की जानकारी मिली और पुलिस को अवगत करवा दिया गया है।