फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20 thousand devotees bowed down in the court of Maa Chintpurni

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 20 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक

Mon, 13 May 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
20 thousand devotees bowed down in the court of Maa Chintpurni
रविवार के दिन मां के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, कम पड़ गए प्रशासन की ओर से लगाए टेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार के दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दर्शनों के लिए लगी दोहरी कतार सुबह 11 बजे ही लुधियाना धर्मशाला के पास पहुंच गई। दोपहर बाद तक लंबी-लंबी कतारों में श्रद्धालु मां की पावन पिंडी के दर्शन पाने के लिए डटे रहे।
जानकारी के अनुसार रविवार के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। छुट्टी वाला दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इस दिन श्रद्धालुओं को धूप से बचने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से टेंट लगाए गए, लेकिन टेंट भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए। हालांकि कुछ देर के लिए पड़ी बारिश की फुहार और बादल छाने से मौसम भी सुहावना हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिली। भीड़ ज्यादा होने के चलते सुगम दर्शन प्रणाली के लिए श्रद्धालु लिफ्ट से होकर दर्शन के लिए काफी संख्या में जाने लगे, जिससे दर्शनों के लिए लगी कतारें धीमी गति से चल रही थीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु लखमी चंद ने बताया कि भीड़ अधिक होने के चलते वह लाइनों से मंदिर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। हालांकि उसके बच्चे लाइन में खड़े हैं, लेकिन लाइन धीमी गति से चल रही है। ऐसे में बारी-बारी विश्राम कर परिवार के सदस्य दोबारा लाइनों में लग रहे हैं। ध्यान रहे कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से अधिक संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। इस दौरान दूर से आए श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद समय पर घर लौटना होता है। वहीं, मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जागिरी चंद ने बताया कि जवानों ने भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में काफी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed