फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20 post filled of health worker

बीस 20 शहरी आशा वर्कर के पद भरेंगे

Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 post filled of health worker
ड्रग्‍स - फोटो : Azeem Ansari
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना में 20 शहरी आशा कार्यकर्ताओं के पदों भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन पत्र 15 सितंबर तक शाम चार बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भेजे जा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि 20 शहरी आशा कार्यकर्ताओं के पदों में से दौलतपुर तथा गगरेट नगर निकाय मेें क्रमश: दो-दो, ऊना में आठ,  मैहतपुर बसदेहड़ा और संतोखगढ़ में क्रमश: चार-चार पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दौलतपुर नगरनिकाय के तहत वार्ड नंबर तीन, चार, पांच और छह से एक पद जबकि वार्ड नंबर एक, दो और सात में से भी एक पद भरा जाएगा। गगरेट नगर निकाय में भरे जाने वाले दो पदों में से एक पद वार्ड संख्या तीन, चार और पांच में से जबकि दूसरा पद वार्ड संख्या एक, दो, छह और सात में से भरा जाएगा। इसी तरह ऊना नगर निकाय में भरे जाने वाले आठ आशा कार्यकर्ताओं के पदों में से वार्ड नंबर दो व आठ से एक, वार्ड नंबर पांच और 11 से एक, वार्ड नंबर छह और सात से भी एक तथा वार्ड नंबर एक, तीन, चार, नौ तथा दस में से भी क्रमश: एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर निकाय में भरे जाने वाले चार पदों में से वार्ड नंबर एक, दो और तीन से एक पद, वार्ड चार, छह व सात में से एक पद, वार्ड नंबर पांच और आठ से भी एक पद, जबकि वार्ड नंबर नौ से भी एक पद भरा जाएगा। संतोषगढ़ नगर निकाय में से भी चार आशा कार्यकर्ताओं के पदों को भरा जाएगा, जिसमें वार्ड नंबर एक, छह और नौ से एक पद, वार्ड नंबर दो और आठ से एक पद, वार्ड तीन तथा चार से एक पद, जबकि वार्ड पांच और सात से भी एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता को प्राथमिकता
सीएमओ ने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी उसी वार्ड की स्थायी महिला निवासी होनी चाहिए, जिस वार्ड के लिए वह आवेदन करना चाहती हैं। प्रार्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य, जबकि शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। चयन में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर प्रार्थना पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि के साथ अपना आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डॉक से 15 सितंबर को शाम चार बजे तक भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed